निर्वाचन आयोग ने दो डीएम-एसपी हटाए, भाजपा सांसद अब कांग्रेस में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मंगलवार को पीएम मोदी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा इस चुनाव में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

पटना (आरएनआई) 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुजफ्फरपुर से सांसद बने अजय निषाद इस बार अपनी ही सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। उनके नाम की औपचारिक घोषणा ही अब बाकी है। भाजपा की सदस्यता छोड़ने के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात की।
1988 बैच राजस्थान कैडर के रिटायर्ड आईएएस मनजीत सिंह को बिहार का जनरल स्पेशल ऑब्जर्वर बनाया गया है। 1981 बैच के आंध्र प्रदेश केडर के रिटायर्ड आईपीएस विवेक दुबे को बिहार का पुलिस स्पेशल ऑब्जर्वर बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरा फैन के नाम से मशहूर बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा केसरिया रंग की साड़ी पहनकर बुलेट से मुजफ्फरपुर पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राजलक्ष्मी ने कहा कि समृद्ध भारत के लिए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की गद्दी संभालें, इसी को लेकर हम यात्रा पर निकले हैं। इस बार 400 के पार होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण तक देश भगवा हो गया है और हर तरफ मोदी की लहर है। बिहार को लेकर उन्होंने कहा कि लोग बेहद प्रभावशाली और कर्त्तव्यपरायण हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






