निर्देशक सुरेश संगैया का निधन

तमिल सिनेमा जगत के लोकप्रिय निर्देशक सुरेश संगैया का निधन हो गया है। उनका निधन कल शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ। निधन की खबर की पुष्टि सिनेमैटोग्राफर सरन ने की।

Nov 16, 2024 - 09:45
 0  864
निर्देशक सुरेश संगैया का निधन

नई दिल्ली (आरएनआई) निर्देशक सुरेश संगैया ने कल शुक्रवार, 15 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। लीवर फेल होने के चलते उनका निधन हुआ। उन्होंने चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुरेश के निधन की खबर की पुष्टि सिनेमैटोग्राफर सरन ने की, जिन्होंने तमिल फिल्म ओरु किदायिन करुणई मनु में उनके साथ काम किया।

सुरेश संगैया के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सुरेश संगैया के निधन पर निर्देशक हलीथा शमीम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने प्रिय दोस्त के निधन पर हलीथा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने निर्देशक की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, 'सुरेश संगैया के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। यह बहुत बड़ा दुख है। फिल्म ओरु किदायिन करुणई मनु हमेशा मेरी पसंदीदा रही है और अब इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। 

सुरेश संगैया लीवर संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे। वे पीलिया से पीड़ित थे और लीवर फेलियर से जूझ रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश संगैया ने साल 2017 में ओरु किदायिन करुणई मनु के साथ धमाकेदार शुरुआत की। इसमें अभिनेता विधार्थ ने शानदार अभिनय किया। निर्देशक सुरेश के आकस्मिक निधन से फैंस स्तब्ध हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.