निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए कंट्रोल रूम नम्बर 05852-796197, 232527 (लैंडलाइन),  8765957923 (मोबाइल) पर उपलब्ध करायें:-डीएम

Dec 14, 2023 - 15:37
Dec 14, 2023 - 15:39
 0  351
निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए कंट्रोल रूम नम्बर 05852-796197, 232527 (लैंडलाइन),  8765957923 (मोबाइल) पर उपलब्ध करायें:-डीएम

हरदोई (आरएनआई)विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के संबंध में बैठक हुई। बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने गोवंश की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को कार्ययोजना बनाकर गोवंश संरक्षण का कार्य कराने के निर्देश दिए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन गोशालाओं का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर गोवंश को संरक्षित किया जाए। नई गोशालाओं के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य किया जाए। निजी पशुओं को छोड़ने वाले लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाए। लोगों को जागरूक किया जाए। ईयर टैगिंग का कार्य तेजी से कराया जाए। अधिक समस्या वाले क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। नर गोवंश के लिए पृथक गोशालाओं का निर्माण कराया जाए। गोवंश संरक्षण, खाद व बीज की उपलब्धता तथा किसानों की बिजली की समस्या को लेकर प्रत्येक बुधवार को स्थानीय किसानों के साथ बैठक की जाए। सार्वजनिक अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस पर बैठक की जाए। उन्होंने बताया कि निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए सूचना कंट्रोल रूम नम्बर 05852-796197, 232527 (लैंडलाइन),  8765957923 (मोबाइल) पर कॉल की जा सकती है। यह नंबर 24 घण्टे सक्रिय रहेंगे। कंट्रोल नम्बर पर प्राप्त सूचनाओं को गूगल शीट पर दर्ज किया जाए। प्राप्त सूचनाओं को संबंधित विकास खण्ड को भेजा जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी 24 घंटे अपना मोबाइल ऑन रखेंगे। कंट्रोल रूम का नंबर प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगर निकाय में सार्वजनिक स्थान पर लिखवाया जाए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं का लम्बित भुगतान जल्द कराया जाए। देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, किसान प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)