नायब तहसीलदार संडीला ने एमएलसी अशोक अग्रवाल से की अभद्रता, एमएलसी ने विशेषाधिकार समिति समेत शासन व डीएम से की शिकायत 

Jun 28, 2023 - 19:35
Jun 28, 2023 - 21:24
 0  2.2k
नायब तहसीलदार संडीला ने एमएलसी अशोक अग्रवाल से की अभद्रता, एमएलसी ने विशेषाधिकार समिति समेत शासन व डीएम से की शिकायत 

हरदोई (आरएनआई) सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने नायब तहसीलदार देवानन्द श्रीवास्तव के उचित व्यवहार न करने की शिकायत विशेषाधिकार समिति शासन व जिलाधिकारी से की है। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल जनता दर्शन के दौरान आम जनमानस की समस्याओं को सुन रहे थे। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर रहे थे। इसी क्रम में नायब तहसीलदार से दूरभाष पर वार्ता की, अपना परिचय देने के बावजूद अशिष्टता पूर्ण रवैया किया। जिससे आहत होकर उन्होंने माननीय सभापति विशेषाधिकार समिति उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व जिलाधिकारी से शिकायत की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)