नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में अष्टम आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकरी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Nov 6, 2023 - 18:26
Nov 6, 2023 - 18:26
 0  270
नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में अष्टम आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकरी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जनपद शाहजहांपुर के नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में अष्टम आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिलाधिकरी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई | जनपद में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की स्मृति में भारत सरकार, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार इस धनतेरस पर्व के अवसर पर अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में " हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद " कार्यक्रम 10 नवंबर 2023 को मनाया जाना है | इस हेतु आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयुर्वेद दिवस 2023 की थीम "आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ" की टैगलाइन "हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद" पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाने है।
                  
उपस्थित अधिकारियों से जिलाधिकारी ने कहा कि वह रोडमैप बनाकर इस पर कार्य करें |  जिलाधिकारी महोदय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि छात्रों में आयुर्वेद का प्रचार प्रसार  चित्रकला प्रतियोगिता तथा अन्य नवाचारों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें | जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बीएसए को विद्यालयों में औषधि वन विकसित करने हेतु भी निर्देश दिए | जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह को प्रदर्शनी लगवा कर आयुर्वेद के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी महोदय ने सौंपी है | क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजीव कुमार को चार आयुर्वेदिक अस्पतालों में एक सप्ताह के भीतर औषधीय वृक्ष लगाने हेतु निर्देशित किया गया है | जिलाधिकारी महोदय ने नगर निगम को औषधीय वन विकसित करने हेतु एक जगह चिन्हित करने तथा आयुर्वेद सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के लिए निर्देश दिए हैं | डीएम ने कहा कि जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण पहलू है |  इस दृष्टि से लोगों में संतुलित जीवन शैली, उचित खान-पान, व्यायाम आदि को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, डीएफओ प्रखर गुप्ता,  क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजीव कुमार, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow