नये सर्किल रेट को न्याय संगत बनाया गया है:- मंगला प्रसाद सिंह

Feb 21, 2025 - 18:40
Feb 21, 2025 - 18:40
 0  675
नये सर्किल रेट को न्याय संगत बनाया गया है:- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई (आरएनआई)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नये सर्किल रेट के सम्बन्ध में आहूत बैठक में सभी आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नये सर्किल रेट को न्याय संगत बनाया गया। शहरी व विकसित ग्रामों का सर्किल रेट तुलनात्मक रुप से अधिक रखा गया है। रेट निर्धारण से पूर्व तहसील स्तरीय समिति से जाँच करायी गयी है। दर निर्धारण में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। बैठक में कुल 17 आपत्तियों का निस्तारण किया गया।  जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम सर्किल रेट का जल्द प्रकाशन कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, एआईजी स्टाम्प प्रवीण यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी व आपत्तिकर्ता उपस्थित रहे।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)