नपा अध्यक्ष पर महिला स्वास्थकर्मी को धमकाने का आरोप

राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू उक्त वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधूरा और म्यूट वीडियो पोस्ट करके कुछ कांग्रेसी मुझे बदनाम करना चाह रहे हैं। 

Jun 17, 2024 - 13:05
 0  648
नपा अध्यक्ष पर महिला स्वास्थकर्मी को धमकाने का आरोप

राजगढ़ (आरएनआई) राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वे अपने कुछ लोगों के साथ हाथ में डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं और गुस्से में इधर-उधर होते हुए भी नजर आ रहे है। आरोप है कि विनोद साहू ने महिला स्वास्थकर्मी को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। इधर, राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू उक्त वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधूरा और म्यूट वीडियो पोस्ट करके कुछ कांग्रेसी मुझे बदनाम करना चाह रहे है। इससे पहले जो घटनाक्रम हुआ है, वह रिकॉर्ड नहीं किया गया और न ही पोस्ट किया गया।

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटस एक्स और फेसबुक पर राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू का एक म्यूट वीडियो पोस्ट किया है। जिसे पोस्ट कर लिखा गया कि भाजपा नेताओं का आतंक देखिए, भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू गुंडागर्दी करते हुए सरेआम एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के घर लाठी डंडे लेकर मारपीट करने पहुंचे और महिला को धमकाया। जब महिला इस प्रताड़ना की शिकायत करने थाने जा रही थी, तब भी भाजपा नेताओं ने महिला स्वास्थ्यकर्मी को रोक कर डराया-धमकाया। मोहन यादव आप सरकार चला रहे हैं या गिरोह?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.