नड्डा को स्वास्थ्य, गडकरी को मिला सड़क परिवहन मंत्रालय, शिवराज कृषि तो मनोहर लाल बने ऊर्जा मंत्री, शाह और सीतारमण के पास अपने विभाग बरकरार

मोदी सरकार 3.0 में विभागों का बंटवारा हो गया है। नितिन गडकरी को एक बार फिर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार मिला है। वहीं इस मंत्रालय में दो राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा होंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह के पास रक्षा, अमित शाह के पास गृह, अश्विनी वैष्णव के पास रेल, निर्मला सीतारमण के पास वित्त, हरदीप सिंह पूरी के पास पेट्रोलियम और एस. जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय बरकरार रहेगा। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा, BJP प्रमुख जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय सौंपा गया है। 

Jun 10, 2024 - 19:20
 0  3.2k
नड्डा को स्वास्थ्य, गडकरी को मिला सड़क परिवहन मंत्रालय, शिवराज कृषि तो मनोहर लाल बने ऊर्जा मंत्री, शाह और सीतारमण के पास अपने विभाग बरकरार

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए। अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिया गया है। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मनसुख मंडाविया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के साथ-साथ युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है।

राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बरकरार रहेंगे। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिला है। जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

पांच बड़े मंत्रालय यानी गृह, रक्षा, वित्त, परिवहन और विदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया गया है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी मंत्रिपरिषद में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिला है। उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री बने हैं।

1.    

जितिन प्रसाद

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2.    

श्रीपद येसो नाइक

विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3.    

पंकज चौधरी

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

4.    

कृष्ण पाल

सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

5.    

रामदास अठावले

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

6.    

राम नाथ ठाकुर

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

7.    

नित्यानंद राय

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

8.    

अनुप्रिया पटेल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

9.    

वी. सोमन्ना

जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

10.         

डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी

ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

11।         

प्रो. एसपी सिंह बघेल

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

12.         

 सोभा करंदलाजे

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

13.         

कीर्तिवर्धन सिंह

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

14.         

बी.एल. वर्मा

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

15.         

शांतनु ठाकुर

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

16.         

सुरेश गोपी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

17.         

डॉ. एल. मुरुगन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

18.         

अजय टम्टा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

19.         

बंदी संजय कुमार

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

20.         

कमलेश पासवान

ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

21.         

भागीरथ चौधरी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

22.         

सतीश चंद्र दुबे

कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

23.         

संजय सेठ

रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

24.         

रवनीत सिंह

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

25.         

दुर्गादास उइके

जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

26.         

रक्षा निखिल खडसे

युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

27.         

सुकांत मजूमदार

शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

28.         

सावित्री ठाकुर

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

29.         

तोखन साहू

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

30.         

राज भूषण चौधरी

जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

31.         

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा

भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

32.         

हर्ष मल्होत्रा

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

33.         

निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

34.         

मुरलीधर मोहोल

सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

35.         

जॉर्ज कुरियन

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

36.         

पाबित्रा मार्गेरीटा

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को नौ जून की शाम सवा सात बजे से आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.