नगर मंडल गुना के लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला हुई संपन्न

Feb 24, 2024 - 19:18
Feb 24, 2024 - 19:24
 0  1.8k

गुना (आरएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की चर्चा कर प्रत्येक बूथ पर मतदान प्रतिशत बड़ाने में सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से जुट जाना है। भाजपा सरकार जो कहती है बह करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफल तम 10 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इन दस वर्षों में मोदी जी ने देश की जनता से जो वादे किए थे उन सभी को पूरा किया। मोदी सरकार गरीब कल्याण के मार्ग पर चलकर हर वर्ग के उत्थान में लगी है। हमें प्रत्येक बूथ के लाभार्थी परिवारों से संपर्क करना है। और हमे योजनाओं से वंचित परिवारों को भी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर लाभान्वित करना है। उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष ने लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर आगामी लोकसभा के तैयारियों को लेकर लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसी के अंर्तगत शनिवार को होटल नवलोक में नगर मंडल गुना द्वारा भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसी के साथ ही कार्यशाला में सर प्रथम संत श्री रविदास जयंती के शुभ  अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन कर उनको नमन किया। साथ ही वक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए जीवन परिचय देते हुए उनके आदर्शो पर चलने की बात कही। लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारीक ने कार्यशाला को संबोधित कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक महेंद्र सिंह किरार ने कार्यशाला में विस्तृत चर्चा कर प्रदेश सरकार द्वारा अभियान के विषय में प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया एवं लाभार्थी परिवारों से भाजपा द्वारा संचालित मोबाइल नंबर 9638002024  पर मिस्काल कराकर समर्थन प्राप्त करना है।इस अवसर पर गुना विधानसभा विधायक पन्नालाल शाक्य एवं रमेश मालवीय ने संत रविदास जी को याद करते हुए मन चंगा तो कटौती में गंगा का उदाहरण दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow