नगर निगम के गेट पर बीवी-बच्चों समेत छोटे व्यापारियों का धरना
गुस्साए स्ट्रीट वेंडर्स ने निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि रसूखदार व्यवसाइयों से रिश्वत लेकर हमें बेरोजगार किया जा रहा है।

अजमेर (आरएनआई) शहर के चूड़ी बाजार से हटाए गए ठेले को लेकर मंगलवार को स्ट्रीट वेंडर्स का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की इस कार्रवाई से वह बेरोजगार हो गए हैं। गुस्साए छोटे व्यापारियों ने अजमेर नगर निगम के गेट के बाहर अपने परिवार के साथ धरना दिया।
नगर निगम के पास चूड़ी बाजार क्षेत्र में 10 साल पूर्व बनाए गए वेंडिंग जोन में अस्थाई ठेला लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बड़े व्यवसाइयों पैसे लेकर हमारे ठेलों को हटाया जा रहा है। हमारे पास संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हैं। उसके बावजूद निगम अधिकारी हजारों रुपये के चालान काट रहे हैं और ठेलों को जप्त कर लिया है।
आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, जबकि यहां बने कॉप्लेक्स होटल आदि में पार्किंग तक की व्यवस्था नहीं है। इन लोगों ने दुकान के आगे बने नाले पर भी अतिक्रमण कर रखा है, नगर निगम अधिकारियों को ये दिखाई नहीं देता है। हमें दुकान खोलने के लिए नगर निगम से समय दिया जाता है, उस समय पर ही हम दुकान खोल सकते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे ठेले सुबह से ही लगे जैसे पहले लगते थे और नगर निगम द्वारा हमे नाजायज परेशान न किया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






