नए भारत की नई तस्वीर: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पंचायती राज विभाग के 3D मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

प्रयागराज (आरएनआई) उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के बेमिसाल 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत प्रयागराज (पुलिस लाइन के सामने) में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वच्छता अभियानों को प्रदर्शित किया गया।तीसरे दिन पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तुत 3Dमॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें RRC (रिसोर्स रिकवरी सेंटर), अमृत सरोवर, ऑपरेशन कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय और अंत्येष्टि स्थल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। इन 3D मॉडल ने पंचायत स्तर पर हो रहे उल्लेखनीय विकास कार्यों को दर्शाया, जिसे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने खूब सराहा।
सम्मान समारोह
इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी जी एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पंचायती राज विभाग के कार्यों की प्रशंसा की गई।
मंत्री ने विशेष रूप से महाकुंभ 2025 में पंचायती राज विभाग द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छ कुंभ सुनिश्चित करने में विभाग की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इस योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला समन्वयक निर्भय गुप्ता, बलबीर, अबुल हसन, कंसल्टिंग इंजीनियर्स, खंड प्रेरक तथा अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। इन सभी की समर्पित भागीदारी ने पंचायती राज विभाग की प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया और इसे प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बनाया।
प्रदर्शनी में प्रमुख आकर्षण
अमृत सरोवर योजना: जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए। ऑपरेशन कायाकल्प: प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के उन्नयन की उपलब्धियों की प्रस्तुति। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) :व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में प्रदेश की उपलब्धियों का प्रदर्शन।
RRC (रिसोर्स रिकवरी सेंटर): ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आधुनिक समाधान की प्रस्तुति। उपनिदेशक (पंचायत) प्रयागराज मंडल श्री सतीश कुमार द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पंचायती राज विभाग की प्रस्तुति को आम जनता और अधिकारियों द्वारा सराहा गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






