धूमधाम से प्रारम्भ हुआ स्वामी गोकुलानंद महाराज का त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव

वृन्दावन। (आरएनआई) छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ब्रह्मलीन संत गोकुलानंद महाराज का त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ आश्रम की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) ने पूज्य महाराजश्री के चित्रपट का पूजन-अर्चन व दीप प्रज्वलन करके महोत्सव का शुभारंभ किया।इसके साथ ही विश्व शांति हेतु त्रिदिवसीय अखंड महायज्ञ, श्रीहरिनाम संकीर्तन का भी शुभारंभ हुआ।
महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) ने कहा कि हमारे पूज्य सदगुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य विभूति थे।उनके दर्शन मात्र से जीव का कल्याण हो जाता था।
महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द महराज व स्वामी भुवनानंद महाराज ने कहा कि स्वामी गोकुलानंद महाराज परम वीतरागी, भजनानंदी व निस्पृह संत थे।उनका समूचा जीवन ईश्वर साधना व लोक कल्याण के लिए पूर्ण समर्पित था।उन जैसे संत अब पृथ्वी पर बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व प्रमुख समाजसेवी पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज संत समाज के गौरव थे।उन्होंने श्रीधाम वृन्दावन में साधनामय जीवन जीते हुए असंख्य व्यक्तियों का कल्याण किया।साथ ही कृष्ण भक्ति की लहर को पूरे देश में प्रवाहित किया।
इस अवसर पर स्वामी गीतानंद ब्रह्मचारी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर (आगरा), प्रमुख बसपा नेता चौधरी देवीसिंह कुंतल, साध्वी पूर्णिमा साधिका, भागवताचार्य आशा शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा, साध्वी नमिता साधिका, पुरुषोत्तम गौतम, पप्पू सरदार, पवन गौतम, राजू शर्मा, राजकुमार शर्मा, पूनम उपाध्याय,रामप्रकाश सक्सेना, डॉ. विनय लक्ष्मी सक्सेना आदि की उपस्थिति विशेष रही।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
What's Your Reaction?






