धू-धू कर जला रावण, शाहाबाद के पठकाना रामलीला मंच पर रावण वध का हुआ मंचन
हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद पठकाना रामलीला मैदान में लंकापति रावण अपने पुत्र मेघनाद, अहिरावण सहित युद्ध करते हुए भगवान श्रीराम के हाथों मारा गया।इस प्रकार असत्य पर सत्य की जीत दर्ज कराते हुए भगवान श्रीराम ने जगत के कल्याणार्थ बुराई के प्रतीक रावण का वध कर जगत का कल्याण किया।रावण वध के उपरांत रावण रूपी बुराई का पुतला दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही वह धू-धू कर जल उठा। पुतला दहन होते ही चहुंओर रामलीला मैदान जय श्रीराम के गगनचुंबी उदघोष से गुंजायमान हो उठा। पठकाना रामलीला मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को अपने मन के रावण को मारना चाहिए। आज की लीला का शुभारंभ मेला समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू ने भगवान श्रीराम की आरती के साथ किया। आज की रामलीला में असत्य पर सत्य की जीत दर्ज कराते हुए भगवान श्रीराम ने मेघनाद, अहिरावण व रावण का वध करके जगत का कल्याण किया।रावण वध के उपरांत रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही वह धू-धू कर जल उठा।
रामलीला में शाहाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र टीम समेत उपस्थित रहे। मेला मैदान में लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






