देश में कोयला क्षेत्र में की गई प्रगति की प्रदर्शनी लगायी गयी

Nov 17, 2023 - 18:19
Nov 17, 2023 - 18:20
 0  378
देश में कोयला क्षेत्र में की गई प्रगति की प्रदर्शनी लगायी गयी

नई दिल्ली, (आरएनआई)देश में कोयला क्षेत्र में की गई प्रगति की यहां प्रगति मैदान में दो सप्ताह तक चलने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईएफटी) 2023 में प्रदर्शनी लगायी गयी।

मंडप ने पिछले दशक में कोल इंडिया की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यावरणीय स्थिरता और आस-पास के समुदायों के कल्याण के प्रति समर्पण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। 

मंडप में विभिन्न पलकों को दर्शाया गया है,कि कैसे भारत का एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम काम करता है, सुरक्षा, गुणवत्ता को प्राथमिकता देता है तथा एक प्रगतिशील राष्ट्र को ईंधन की आपूर्ति करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों को नियोजित करता है।

इस प्रदर्शनी का कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने आलोकन  किया। उनके साथ अपर सचिव श्रीमती विस्मिता तेज और मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

श्री मीणा ने कोल इंडिया के प्रयासों की सराहना की और सीआईएल से भारत के कोयला क्षेत्र की प्रगति के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए पहल करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। एल.एस.

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0