दून स्कूल ने प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

Oct 17, 2023 - 20:19
 0  162

हाथरस-17 अक्टूबर।  दून पब्लिक स्कूल ने विद्यालय प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल के  सुदृढ़ नेतृत्व में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता राष्ट्र स्वर साधना में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद, ब्रज उत्तर प्रांत, वैभव शाखा, अलीगढ़ द्वारा आयोजित की गई थी।
प्रांत स्तर की इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नवीन कुमार, रीजनल संयुक्त महासचिव, एनसीआर, रीजनल कार्य पर्यवेक्षक योगेश वशिष्ठ, रीजनल सचिव महिला एवं बाल विकास, विशिष्ट सानिध्य जेपी गुप्ता रीजनल संरक्षक, एनसीआर, आर.सी. नरूला, रीजनल सचिव संपर्क, दिव्या लहरी, प्रकल्प समिति सदस्य महिला एवं बाल विकास, सावित्री वाष्र्णेय, प्रांतीय संरक्षक संजीव वाष्र्णेय, प्रांतीय अध्यक्ष आदि गणमान्य उपस्थित थे।
 प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को संगीत के क्षेत्र में एक बार पुनः गर्व करने का अवसर प्रदान किया। विजेता रही टीम के छात्र-छात्राओं के नाम विनम्रता शर्मा, रोशनी ठाकुर, आराध्या, अवनी सिंह, आस्था उपाध्याय, सुवीर सिंह, तनिष्का वाष्र्णेय, हर्षित शुक्ला एवं युवराज शर्मा थे।
दून पब्लिक स्कूल में प्रान्त स्तर की यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद वैभव शाखा अलीगढ़, ब्रज उत्तर प्रांत, जो अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं समाजसेवी संगठन है के तत्वावधान में आयोजित की गई।
राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में लगभग 12 प्रान्तों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दून पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर अपनी अद्भुत संगीत कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय स्तर के संगीत क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा पारदर्शिता पूर्ण परिणाम घोषित किए।
कार्यक्रम के शाखा संयोजक द्वारा दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रांत स्तरीय इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। टीम में संगीत के प्रति अद्भुत साधना है। जिससे यह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय को शिखर तक लेकर आएगी।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने विजेता टीम के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता हमारे जीवन सफलता पाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता हमारे जीवन का लक्ष्य साधने में मदद करती हैं। प्रतियोगिता छोटी हो या बड़ी, परंतु सारी प्रतिस्पर्धाओं का लक्ष्य एक ही होता है प्रतियोगियों को उनके गुणों से पहचान दिलाना, उन्हें निखारना व उन्हें और अधिक विकसित करना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow