आगरा: दूध, पनीर और घी जांच में निकले घटिया, 810 नमूनों की जांच में 541 नमूने फेल

 एफएसडीए की जांच में दूध निर्मित सामग्री के नमूने सबसे ज्यादा फेल, पाॅम आयल, सिंथेटिक मिला पाया गया। ये सेहत के सिए सबसे अधिक खतरनाक हैं। 

Sep 24, 2024 - 09:19
 0  1.1k
आगरा: दूध, पनीर और घी जांच में निकले घटिया, 810 नमूनों की जांच में 541 नमूने फेल

आगरा (आरएनआई) आगरा में दूध, घी हो या पनीर। लोगों को मानना है कि इससे सेहत अच्छी होती है। पर, अब ये बीमारी की वजह बन रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में दूध निर्मित खाद्य सामग्री में सबसे ज्यादा मिलावट मिली। घी, दूध नकली मिले। 65.62 फीसदी नमूने फेल हैं। इनमें से 44 तो सेहत के लिए खतरनाक बताए गए हैं।

एफएसडीए के सहायक आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 2023-24 में 810 नमूनों की जांच में 541 नमूने फेल थे। दूध समेत इससे निर्मित होने वाली सामग्री के 416 नमूनों में से 273 फेल मिले हैं। 44 नकली प्रोडक्ट पाए गए। दूध के 10 नमूने नकली मिले, जो सिंथेटिक था।

पनीर के सबसे ज्यादा 85 फीसदी नमूने फेल मिले हैं। 69 नमूनों में से 59 में मिलावट पाई गई। इसमें 23 तो सेहत के लिए खतरनाक बताया। मसाले के 36 नमूनों की जांच में 22 में मिलावट और घटिया मिले। इसमें 7 नमूने असुरक्षित थे। इनमें हल्दी, धनिया, मिर्च अधिक रहे। इन पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला।

 
मंदिरों के आसपास बिकने वाले प्रसाद की भी जांच कराने के लिए नमूना लेंगे। सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि मिलावट की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001805533 पर फोन कर सकते हैं। प्रसाद के नमूनों के लिए जल्द शासन से गाइडलाइन आएगी।

 
दूध: ग्लूकोज, यूरिया, रिफाइंड और डिटरजेंट।
खोआ: मिल्क पाउडर, स्टार्च, रिफाइंड।

घी: वनस्पति तेल में एसेंस और बटर यलो कलर मिला देते हैं।
रिफाइंड: पाम ऑयल।

सरसों के तेल: चावल की भूसी का तेल।
पनीर: मिल्क पाउडर और रिफाइंड।

हल्दी: लैड क्रॉमेट रंग और स्टार्च।
धनिया-मिर्च: ठंडल और रंग।

 
दूध निर्मित सामग्री के नमूनों की स्थिति:
सामग्री छापे            प्राप्त रिपोर्ट असुरक्षित             फेल
दूध            101             228             10             141

खोआ 26             45             05      39
पनीर            20             69             23               59            

घी             10             27             04                  09
मक्खन 00             02             00             01

मिठाई 01            11             00             09
अन्य 10             34             02             15

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.