दुबई जाने वाले विमान से अचानक निकलने लगा धुआं, 280 यात्रियों की फ्लाइट में मचा हड़कंप
चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान से अचानक धुआं उठने की खबर आई है। फ्लाइट में तकनीकी खामी के कारण धुआं उठने के कारण अफरा-तफरी का माहौल मच गया। खबर के मुताबिक विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण प्रबंधन ने फ्लाइट को तीन घंटे की देरी से रवाना करने का फैसला लिया है।

चेन्नई (आरएनआई) विमान से धुआं निकलने की घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर देर रात अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा। खबरों के मुताबिक विमानन कंपनी ने फ्लाइट की सुरक्षा जांच के बाद विमान को मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लगभग तीन घंटे देरी से रवाना करने का फैसला लिया।
चेन्नई हवाई अड्डे से मंगलवार की रात 280 यात्रियों को लेकर दुबई जा रहे विमान में प्रस्थान से ठीक पहले खराबी आ गई। एयरक्राफ्ट के पंख वाले हिस्से में अचानक धुआं निकलने लगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रात 9:15 बजे धुआं दिखाई देने पर विमान चालक दल ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
धुआं निकलने की घटना के बारे में एयरपोर्ट और विमानन कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों को जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया, जिसके करीब 10 मिनट बाद धुआं निकलना बंद हो गया। एहतियातन दमकल वाहनों को भी भी मौके पर तैनात किया गया था।
अधिकारियों ने धुआं निकलने के कारणों की तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। उड़ान के समय में देरी होने के कारण यात्रियों के बीच चिंता का माहौल देखा गया। खबर लिखे जाने तक विमान रवाना नहीं हुआ था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






