दुनिया कह रही 21वीं सदी भारत की सदी, गरीबों व वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना: धर्मेंद्र सिंह सिकरवार

गुना विधानसभा क्षेत्र की पत्रकारवार्ता में विधायक एवं जिला अध्यक्ष ने गिनाई मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां

Jun 20, 2023 - 14:30
 0  540

गुना। दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। बीते नौ सालों में भारत ने पॉलिसी पेरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फेजाइल फाइव से 'टॉप फाइव' की यात्रा की है। भारत ने बीते नौ साल में एक पार्टी के 'अपना परिवार अपना विकास' नीति को दरकिनार कर 'सबका साथ, सबका विकास' और सबका विश्वास के मंत्र की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। हमारे प्रधानमंत्री के सम्मान में विदेश के प्रधानमंत्री पैर छूते हे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने गुना विधानसभा क्षेत्र की पत्रकारवार्ता में कही। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक विशेष महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है। इस अभियान में गुना जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा संपर्क किया जा रहा है।

इसी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं गुना विधायक गोपीलाल जाटव ने गुना विधानसभा की पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियां बताईं। साथ ही विधायक श्री जाटव ने गुना के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय, जिला महामंत्री संतोष धाकड़, विकास जैन  मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल फांकती रहती थी। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रुपया भेजता हूँ, तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुँच पाते हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रुपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रुपये भेजे जाते हैं तो 100. रुपये पहुंचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें और अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुँचता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।

श्री सिकरवार ने कहा कि बीते नौ सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियाँ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है। रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है। और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश के सोचने के स्केल के ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जार्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा है। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत साढ़े नौ करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गये। देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों का घर दिए गए। आवास निर्मित हुए हैं और हर घर में बिजली, पानी, गैस, शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहुँचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है। नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है। पार्टी ने नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट 9yearsofseva.bjp.org भी लॉन्च की है। इस अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक गीत (ऍथम) भी जारी किया है। साथ ही लाभार्थियों से 9090902024 पर मिस्ड काल भी कराएं जा रहे हे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow