दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा लगातार चौथे दिन भी जारी

गुना। दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा लगातार चौथे दिन भी जारी रही। रुठियाई नगर में प्रवेश करते है करते ही नगरवासियों द्वारा जगह जगह किया स्वागत। रुठियाई वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद इकलाख खान के द्वारा स्वाभिमान यात्रा का स्वागत किया गया एवं दिव्यांगों को चाय नाश्ता व स्वल्पाहार का प्रबंध किया, गर्म सड़क हाथ पैरों से रिसता हुआ खून थका हुआ शरीर बस एक हिम्मत और उम्मीद है जो थकने का नाम नही लेती। रुठियाई नगर के बस स्टैंड पर दिव्यांगों का दर्द झलक पड़ा, यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया है। जिसमे हनुमानगढ़ राजिस्थान से आये कान्हा ने दिव्यांगों का दर्द बयां करते हुए कहा की हम दिव्यांगों को किस पीड़ा से गुजरना पड़ता है यह हमारी सरकारें नही जानती। हम दिन रात दिव्यांगता की परेशानी के साथ संसाधनों और सुविधाओं के आभावो में जीवन जीते है।
राजगढ़ जिला अध्यक्ष राजेश विश्ववकर्मा ने कहा कि जब सरकार हर वर्ग के लिए काम करती है तो हमारे लिए क्यो नही सोचती, हमारे लिए काम कौन करेगा ? हम सड़क पर घिसटकर सरकार से अपने अधिकार मांग रहे है और आज हमें सड़क पर घिसटते हुए चार दिन हो गए है लेकिन सरकार अभी तक हमारी सुध नही ली, इसी के साथ दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा के मीडिया प्रभारी सुनील पंत ने कहां कि अलग अलग सरकारे बार बार हमारे नाम मे परिवर्तन करती है, कभी विकलांग तो कभी हमे निशक्त नाम दिया जाता है तो कभी हमें दिव्यांग नाम दिया जाता है, पर केवल नाम बदलने से क्या हमारी परिस्थितियों में बदलाब हुआ है ? हम यात्रा के दौरान किन कठिनाइयों का सामना कर रहे है यह कोई नही समझ सकता, जब हम खुले मैदान में नन्हें बच्चों के साथ रात बिताते हैं तो हमें पूरी रात किसी जहरीले जीव जंतु के काटने का डर बना रहता है, हमारे साथ कई महिलाएं चल रही है जिनके साथ छोटे छोटे बच्चे भी है वो इन परिस्थितियों में कैसे इस यात्रा में बनी हुई है ये वो ही जानती है, आंखों में आंसू लिए दिव्यांग अपना दर्द बयां करते है, उनके इस कष्ट को देखकर नगर बसियो का भी दिल भर आया, रूपवती बाई ने कहा कि हम अब घर तभी जाएंगे जब हमारी मांगे पूरी हो जाएंगी, उन्होंने कहा की हम रैली में घिसट रहे है और घर पर हमारे बच्चे बिलख रहे है, हम अब मर जायेंगे लेकिन घर तभी जाएंगे जब हमारी मांगे पूरी हो जाएंगी, इसी के साथ मलखान सिंह यादव और कालूराम सेन ने दिव्यांगों की इस यात्रा में सहयोग करने वाले सभी समाज सेवियो और और संघटनो का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?






