दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की उमंग; तिरंगे की रोशनी में नहाईं इमारतें

नई दिल्ली (आरएनआई) 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की प्रमुख इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। बुधवार को दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर कन्याकुमारी के समुद्र तट पर गांधी मंडपम तक तिरंगे की रोशनी में नहाए नजर आए। श्रीनगर के लाल चौक से लेकर अटारी-बाघा बॉर्डर पर इंडिया गेट की बिल्डिंग को तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग किया गया है।
अनंतनाग जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इतिहास में पहली बार मार्तंड सूर्य मंदिर को तिरंगा झंडा की भव्य रोशनी से रोशन किया गया है।
78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में मंत्रालय भवन को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।
\
अटारी में स्वतंत्रता दिवस से पहले अटारी-बाघा बॉर्डर पर तिरंगे की रोशनी से रोशन हुआ इंडिया गेट।
श्रीनगर में 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा की रोशनी से रोशन किया गया लाल चौक।
हैदराबाद में 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तेलंगाना विधानसभा को तिरंगे के रंगों से सजाया गया।
नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को हुमायूं का मकबरा राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से जगमगा उठा।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।
कन्याकुमारी समुद्र तट पर 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी मंडपम को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया।
मुंबई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बीएमसी मुख्यालय को तिरंगे रंग में रोशन किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






