दिल्ली में एक बजे तक 34.37 फीसदी मतदान

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर आज शनिवार को मतदान हो रहा है। दिल्ली में 2,627 जगहों पर 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। राजधानी में भाजपा और इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों समेत कुल 162 प्रत्याशी मैदान में हैं।

May 25, 2024 - 13:40
 0  756
दिल्ली में एक बजे तक 34.37 फीसदी मतदान

नई दिल्ली (आरएनआई) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जो एक करोड़ 52 लाख एक हजार 936 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली में 2,627 जगहों पर 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में 68,205 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 

इस भीषण गर्मी में उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान के मामले में सुबह से ही राजधानी में बढ़त बनाई हुई है। एक बजे तक 37.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। सूरज के ढलने पर मतदान प्रतिशत का पारा बढ़ने की उम्मीद है। जाफराबाद, शिव विहार, मुस्तफाबाद, चौहान बांगर, घोंडा भजनपुरा, वेलकम समेत अन्य क्षेत्र में मतदान जमकर हो रहा है।

40 डिग्री तापमान में पसीने-पसीने होकर तेज धूप में मतदान केंद्रों में मतदाता लाइनों में लगे हुए हैं। सूरज आग बरसा रहा है, लेकिन मतदातों का जोश गर्मी पर भारी पड़ रहा है। लोग छतरी व पानी की बोतलें लेकर लाइनों में लगे हैं। कोई बदलाव तो कोई विकास के लिए वोट दे रहा है। 

दिल्ली की सातों सीटों पर 1 बजे तक पड़े इतने प्रतिशत वोट
चांदनी चौक- 32.18%
पूर्वी दिल्ली- 34.24%
नई दिल्ली- 31.66%
उत्तर-पूर्वी दिल्ली- 37.31%
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- 35.72%
दक्षिणी दिल्ली- 33.49%
पश्चिमी दिल्ली- 34.12%

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.