दिल्ली के जैव विविधता पार्क में दिखी दुर्लभ तितलियों की 75 प्रजातियां
दिल्ली के जैव विविधता पार्क में बदलते पर्यावरण के चलते जीव-जंतुओं की कई प्रजातियां विलुप्त होने की श्रेणी में पहुंच गई हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पार्कों में 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक चले तितली मूल्यांकन सप्ताह में 75 प्रजातियों की गणना की गई।
![दिल्ली के जैव विविधता पार्क में दिखी दुर्लभ तितलियों की 75 प्रजातियां](https://www.rni.news/uploads/images/202311/image_870x_6548b5088d378.jpg)
नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी के जैव विविधता पार्क तितलियों के लिए अच्छे आवास साबित हो रहे हैं। तितलियां बहुत महत्वपूर्ण परागणकर्ता हैं। पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए जैव विविधता की अहम भूमिका है। बदलते पर्यावरण के चलते जीव-जंतुओं की कई प्रजातियां विलुप्त होने की श्रेणी में पहुंच गई हैं। इन्हीं में तितली की भी कई दुर्लभ प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। ऐसे में सात जैव विविधता पार्कों में 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक चले तितली मूल्यांकन सप्ताह में 75 प्रजातियों की गणना की गई।
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)