दिल्ली-एनसीआर में बूंदा-बांदी से मौसम हुआ सुहाना, तेज धूप से मिली राहत

सुबह से निकली तेज धूप से लोगों राहत मिली और कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई। कई इलाकों में हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है।  

Mar 14, 2025 - 16:05
 0  54
दिल्ली-एनसीआर में बूंदा-बांदी से मौसम हुआ सुहाना, तेज धूप से मिली राहत

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, एक दूसरे को गुलाल लगाकर लोग रंगों के उत्सव का जश्न मना रहे हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में मौसम भी सुहाना हो गया है। सुबह से निकली तेज धूप से लोगों राहत मिली और कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई। कई इलाकों में हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहे। इसके बावजूद बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण सुबह भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 17 मार्च को तो अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.