दिल्ली, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर को फिर पार कर गया।

Jul 19, 2023 - 09:00
 0  513
दिल्ली, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

नयी दिल्ली, 19 जुलाई 2023, (आरएनआई)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर को फिर पार कर गया।

यमुना का जलस्तर करीब 12 घंटे पहले ही खतरे के निशान से नीचे गया था।

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.48 मीटर तक पहुंच गया, जिसके शाम छह बजे तक बढ़कर 205.72 मीटर होने की आशंका है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की प्रवाह दर में मंगलवार दोपहर मामूली वृद्धि देखी गई, जो 50,000 से 60,000 क्यूसेक के बीच थी।

प्रवाह दर बुधवार सुबह सात बजे तक घटकर 39,000 के आस-पास रही। एक क्यूसेक का मतलब 28.32 लीटर प्रति सेकेंड पानी होता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है वहीं दिल्ली में बुधवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.