दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, जमकर चलाएं ईंट पत्थर, दबंगों का मामला दर्ज

Dec 22, 2024 - 18:48
Dec 22, 2024 - 18:50
 0  540
दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, जमकर चलाएं ईंट पत्थर, दबंगों का मामला दर्ज

कछौना, हरदोई( आरएनआई )कोतवाली कछौना के मोहल्ला ठाकुरगंज (नटपुरवा) में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया, पूरी रात दबंगों ने विवाद किया। पीड़िता की शिकायत पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़ित अनीता ने बताया कुछ लोगों के पुलिस सम्मन लेकर आई थी। उनके परिचय पूछने पर पता बता दिया, यह बात दबंग लोगों की नागवार गुजरी। जिस पर शनिवार की सांय दबंग लोग एकजुट होकर लाठी डंडों से लैस होकर घर पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर घर पर चलाएं, जिसमें कई लोगों को चोटें आई है। अनीता के पति के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। कस्बा का यह मोहल्ला अभी भी शिक्षा के अभाव में मुख्य धारा से जुड़ नहीं पाया है। यहां के अधिकांश लोगों का जीवन यापन कच्ची शराब का व्यवसाय, पशु पक्षियों का शिकार आदि गलत कार्यों से होता है। जिसके कारण अधिकतर लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आज भी नरकीय जिंदगी जीने को दिवस है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)