तेजस्वी यादव का डिप्टी सीएम पर तंज, कहा- विजय सिन्हा के घुटने में है दिमाग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा, विजय सिन्हा के घुटना में है दिमाग।

Sep 12, 2024 - 18:31
 0  567
तेजस्वी यादव का डिप्टी सीएम पर तंज, कहा- विजय सिन्हा के घुटने में है दिमाग

दरभंगा (आरएनआई) बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के क्रम में तीसरे दिन दरभंगा पहुंचकर प्रेक्षागृह में पांच विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए NDA सरकार पर जमकर हमला किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है।

तेजस्वी ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन वोट बिहार के मतदाता से लेंगे। लेकिन यहां के जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेंगे। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ता के साथ संवाद चल रहा है। उसके बाद जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे और तमाम बिहार के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे।

तेजस्वी ने बिहार के विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से वो उप मुख्यमंत्री बने हैं। एक काम बता दें, जो उनके द्वारा किया गया हो। सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं। घूमना कोई काम है क्या। हम से ज्यादा जनता के बीच में रहे हैं। रात दिन हम लोगों ने सड़कों पर बिताए हैं। क्या वो हम से ज्यादा जनसभा किए हैं। ये लोग बेकार की बातें कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ इंटरनल बैठक हो रही है तो खुले में थोड़ी ही होगी। घुटने में जिसका दिमाग है तो उसके बारे में क्या कहेंगे।

उन्होंने मिथिलांचल के चुनावी नतीजे पर कहा कि ठीक है, नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आए। लेकिन हम कमजोर नहीं हैं। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भरष्टाचार में लगी हुई है। अभी जो बिहार में सर्वे हो रहा है। उस सर्वे में बड़ा भ्रष्ट्राचार हो रहा है। बहुत खेला हो रहा है। सर्वे के नियम को सरल बनाना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि पिछले बार तो सरकार लगभग बना लिए होते, अगर बेइमानी नहीं होती।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.