तिरंगा देश की एकजुटता की पहचान : रंजन

Aug 13, 2024 - 20:52
Aug 13, 2024 - 21:16
 0  1.2k

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तत्वाधान में मंगलवार को पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, महापौर निर्मला साहू, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, वरिष्ठ नेता विवेक कुमार ने रामदयालु सिंह महाविद्यालय परिसर में तिरंगा के साथ यात्रा को आरंभ किया.

यह तिरंगा यात्रा रामदयालू सिंह महाविद्यालय से निकलकर, अघोरिया बाजार, हरिसभा चौक, कल्याणी चौक, मोतीझील फ्लाईओवर होते हुए कंपनी बाग खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हुई.

यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ता, जिले के सामाजिक संगठन एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया.

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इस दौरान केंद्र सरकार ने नागरिकों से हर घर दुकान और दफ्तर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले नागरिकों को अपनी प्रोफाइल तस्वीरों को तिरंगे में बदलकर हर घर तिरंगा अभियान को एक जीवंत जन आंदोलन में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया.

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम लोगों को देश के प्रति जागरूक करना है। हमें स्वतंत्रता कड़ी मशक्कत और महापुरुषों के त्याग और बलिदान के बाद मिली। राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारी पहचान है। यह हमारे त्याग, बलिदान और शांति का परिचायक है। यह आज़ादी का महोत्सव है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले की जानता से अपील किया कि 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरुर लहराएँ और राष्ट्र की एकता में भागीदार बनें.

युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ध्वज के प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और एकता को बढ़ाना है। युवा मोर्चा पूरे बिहार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सजग है.

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को मजबूत करते हुए नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के व्यापक अभियान की पहल का एक हिस्सा है.

इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में प्रदेश युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजन सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाधयक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, अंकज कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, नचिकेता पांडेय, गीता कुमारी, कनक मणि, समिता शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, डॉ साकेत शुभम् ठाकुर, आशीष अग्रवाल, राकेश पटेल, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, आलोक राजा, मोर्चा प्रभारी रवि रंजन शुक्ला, प्रकोष्ठ संयोजक उत्कर्ष दीक्षित, आनंद कृष्ण, प्रकाश बबलू, अनिल सिंह समेत राष्ट्रीय महिला कार्यसमिति डॉ. ममता रानी, मोर्चा जिलाध्यक्ष राशि खत्री, विकास गुप्ता, फेकु राम, प्रीतम ठाकुर, अर्जुन राम, मनोज पिंटू, उमेश पांडेय, राजन भारद्वाज, नंद किशोर ठाकुर, आनंद सिंह, जय प्रकाश गामी, शशांक कुमार, अशोक सिंह, अनिल यादव, शान्तनु शेखर, आदित्य कश्यप, मुकुल सिंह, अभिषेक सौरभ, रवि पराशर, रवि रौशन, सोनू कौशिक, आशीष निक्की, अभिषेक सिंह, राजा सिंह, योगेश टिंकु, अमर बालाजी, राजीव सत्यम, दिवाकर झा, संजय ठाकुर, पवन कुमार, धर्मेंद्र चौधरी आदि थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow