तबाही का समर्थन करने वालों को शर्म आनी चाहिए : प्रियंका गांधी
इस्राइल और हमास का युद्ध जारी है। इस्राइल द्वारा गाजा में लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए हमला करते हुए कहा, इस तबाही का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए।

नई दिल्ली, (आरएनआई) हमास और इस्राइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस्राइल लगातार गाजा स्थित आतंकी समूह हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है। जिसको लेकर तमाम देशों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा इस्राइल-हमास युद्ध पर दिए बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, इस विनाश का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए। मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, नरसंहार का मसर्थन करने वालों की अंतरात्मा कोई झटका नहीं लगा है। गाजा में 10 हजार से अधिक लोगों की हत्या हुई, जिसमें लगभग आधे बच्चे ही हैं। जो निंदनीय और अपमानजनक है। इस विनाश का समर्थन करने वालों को शर्म आनी चाहिए।
अपने पोस्ट में लिखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हर दस मिनट में एक बच्चा मारा जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो रही है। उन्होंने कहा, फिर भी नरसंहार का समर्थन करने वालों की अंतरात्मा को कोई झटका नहीं, कोई युद्धविराम नहीं, बस अधिक बम, अधिक हिंसा, अधिक हत्याएं और अधिक पीड़ा।
गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा में हमास को खत्म करने के लिए इस्राइल के युद्ध में 11,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका का मानना है कि मृतकों में हजारों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






