यूपी: तपी धरती, झुलसा बदन, आगरा में 26 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन, पारा 47.8 पहुंचा

आगरा में एक ही साल में पांच बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा ह। आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

May 28, 2024 - 10:43
 0  540
यूपी: तपी धरती, झुलसा बदन, आगरा में 26 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन, पारा 47.8 पहुंचा

आगरा (आरएनआई) आग बरसाता सूरज, भट्ठी की तरह तपती धरती और लू के थपेड़े। मई माह के आखिरी सप्ताह के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। पिछले 26 सालों में सोमवार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। हालत ये थे कि सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणों की तपिश ने मार्निंग वॉक करने वालों को बेचैन कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार दिन व रात के तापमान में वृद्धि को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी ने इस साल एक ही महीने में पांच बार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटने में अभी 1 डिग्री सेल्सियस की कमी है लेकिन दूसरे, तीसरे, चौथे और छठवें और सातवें सबसे गर्म दिनों में मई 2024 का नाम जुड़ गया है। सुबह 8 बजे ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। सुबह 9 बजे तापमान 39, 10 बजे 41, 11 बजे 43, 12 बजे 44, 1 बजे 45 और दोपहर 2 बजे 47 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंचा। पारे का यह अधिकतम स्तर 5 बजे के बाद पारा 1-1 डिग्री कर नीचे आना शुरू हो गया।

तारीख             तापमान
1- 27 मई 1998            48.6
2- 27 मई 2024            47.8
3- 20 मई 2024            47.7
4- 18 मई 2024            46.9
5- 26 मई 2020            46.7
6- 21 मई 2024            46.6
7- 19 मई 2024            46.5
8- 30 मई 2019            46.3

शहर                         तापमान
झांसी                         48.1
आगरा                         47.8
कानपुर एयरफोर्स             47.6
मथुरा                         47
हमीरपुर                         46.2

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.