डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील रूडी गिउलियानी हारे मानहानि का मुकदमा
ज्यूरी ने रूडी गिउलियानी को मानहानि का दोषी माना और मानहानि की राशि पर कई महीने विचार के बाद अब अपने आदेश में 14 करोड़ 80 लाख डॉलर का दोनों पीड़ितों को भुगतान करने का आदेश दिया है।

वॉशिंगटन, (आरएनआई) एक ज्यूरी ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिउलियानी को जॉर्जिया के दो चुनाव कार्यकर्ताओं को 14 करोड़ डॉलर भुगतान करने का आदेश दिया है। दरअसल साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूडी गिउलियानी ने इन चुनाव कार्यकर्ताओं पर धांधली का झूठा आरोप लगाया था। रूडी गिउलियानी पर आरोप लगाने वाले लोगों रोज फ्रीमैन और शाये मोस ने आरोप लगाया कि आरोप लगने के बाद उन्हें काफी भेदभाव और नस्लीय हिंसा का सामना करना पड़ा।
रूडी गिउलियानी पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था। ज्यूरी ने रूडी गिउलियानी को मानहानि का दोषी माना और मानहानि की राशि पर कई महीने विचार के बाद अब अपने आदेश में 14 करोड़ 80 लाख डॉलर का दोनों पीड़ितों को भुगतान करने का आदेश दिया है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






