डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने कई सालो से लगातार कब्जा जमाए चौधरी परिवार को केपी ट्रस्ट से किया बेदखल

Dec 27, 2023 - 09:22
Dec 27, 2023 - 09:23
 0  783
डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने कई सालो से लगातार कब्जा जमाए चौधरी परिवार को केपी ट्रस्ट से किया बेदखल

प्रयागराज (आरएनआई) पांच साल बाद होने वाले कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के चुनाव की केपी इंटर कालेज मे हुई मतगणना के बाद  डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह को शिकस्त देकर कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्ज़ा कर लिया। और कई सालो से लगातार कब्जा जमाया चौधरी परिवार को केपी ट्रस्ट से बेदखल कर दिया। 25 दिसम्बर को कुल पड़े 9563 मतों की गिनती आज सुबह 10 बजे से केपी इंटर कालेज के महामना हाल मे शुरु हुई और अंतिम परिणाम की घोषणा रात्रि 7:30 बजे हुई। डा सिन्हा की जीत के साथ ही केपी ट्रस्ट पर दस साल से चल रही चौधरी परिवार की बादशाहत ख़त्म हो गई। डा सुशील सिन्हा को कुल 4680 मत मिले वही प्रतिद्वंदी राघवेंद्र नाथ सिंह 4535 मत मिले, अन्य दो प्रत्याशियों एवं अवैध मतों की संख्या 348 थी। पर सबसे नाटकीय ये रहा कि काफी हुज्जत, अफवाहों और नोकझोंक के बाद चुनाव अधिकारी ने लगभग तीन घंटे विलम्ब के बाद मात्र 18 वोट से डा सुशील कुमार सिन्हा को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

चुनाव जीतने के बाद डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने सर्वप्रथम कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद कुल भास्कर की केपी इंटर कॉलेज प्रांगण में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात श्री चित्रगुप्त मंदिर मे भगवान चित्रगुप्त सहित सभी देवताओं की आरती और माल्यार्पण करने के बाद मेडिकल कालेज चौराहे पर स्थित भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री और कुलभास्कर डिग्री कालेज के डा राजेंद्र प्रसाद छात्रावास मे स्थित बाबू राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया l

इसके बाद डा सुशील सिन्हा ने अपनी विजय मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी एवं कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष डा केपी श्रीवास्तव तथा टीपी सिंह के आवास पर जाकर आभार व्यक्त किया। डा सिन्हा की जीत पर विधानपरिषद सदस्य पूर्व महापौर डा केपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार नारायण, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यसंभाग सन्तोष निगम, पूर्वी संभाग अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पश्चिमी संभाग अध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना आदि लोगो ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए डा सुशील कुमार सिन्हा को जीत की बधाई दी है ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0