डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Apr 14, 2025 - 14:50
Apr 14, 2025 - 14:51
 0  162
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) 14 अप्रैल को नेहरू युवा केन्द्र हरदोई के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल सरसंड और  प्रबुद्ध ज्ञान विकास समिति के सहयोग से बेहंदर ब्लॉक में अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वहीं साण्डी के उमरौली जैतपुर में युवा मंडल सदस्यों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं कार्यों पर चर्चा की गई । बेहंदर में मुख्य अतिथि के रूप में आजम अली, प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय किसान यूनियन (सावित्री गुट) द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया ।  

जिसके बाद अशोक कुमार प्राचार्य राजकीय इंटर कालेज अमरोहा  द्वारा एवं  गांव के मदरसा के अध्यापक तारा देवी, विपिन कुमार, वंदना प्रजापति, मोहम्मद आयान, मोहम्मद साबान द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न आंबेडकर जी के जीवन एवं कार्यों पर  विचार व्यक्त किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित युवाओं को विस्तार से संविधान में बाबासाहेब  के योगदान के विषय में जानकारी दी गई।  इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया।   कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल अध्यक्ष असीम अली व आयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शाहीन फातिमा के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत मे युवा मंडल अध्यक्ष असीम अली द्वारा अथितियों को अंग वस्त्र एवं वक्ताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)