डीएम की अध्यक्षता मे हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक

Sep 22, 2023 - 19:38
Sep 22, 2023 - 19:39
 0  324

हरदोई। (आरएनआई) आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से निपटने के लिए 03 अक्टूबर 2023 से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया व कालाजार समेत विभिन्न रोगियों की जानकारी लेंगी। 03 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त नगर विकास, पंचायती राज एवं ग्राम विकास,शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग,सूचना विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग आदि को जिम्मेदारी दी गई हैँ । उन्होंने बताया कि 03 अक्टूबर माह में संचालित होने वाले अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर क्षय रोग, कुष्ठ रोग समेत संचारी रोगों से पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रत्येक विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं । जनपद में सघन वेक्टर नियंत्रण व साफ पानी की उपलब्धता पर जोर दिया जाएगा। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष के मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिहिंत किए हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आंकलन भी करेंगे। मलेरिया विभाग के कर्मियों के सर्वे में वेक्टर घनत्व के विभिन्न सूचकांकों यथा हाउस इंडेक्स, ब्रेटयू इंडेक्स, कंटेनर इंडेक्स आदि का आंकलन लिया जाएगा। जिन क्षेत्रों में यह सूचकांक सामान्य से अधिक पाए जाएंगे वहां विभिन्न विभागों के सहयोग से निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी । फ्रंटलाइन वर्कर बुखार के रोगियों, इन्फ्लुएंजा, क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया,कालाजार, कुपोषित बच्चों आदि की सूची तैयार करेंगे। क्षेत्रवार मकानों में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर सूची तैयार करनी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)