झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.59 फीसदी मतदान
झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

रांची (आरएनआई) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा, लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और वे अपना वोट डाल रहे हैं। अब मतदान खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। 23 नवंबर को नतीजे भी आ जाएंगे। मैं खासतौर गांडेय की जनता की आभारी हूं, मैं जहां भी जाती हूं, मुझे उनका प्यार मिलता है।
झारखंड के मंत्री और जामताड़ा से उम्मीदवार इरफान इंसारी ने कहा, मैं आप सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि घर से बाहर निकलें और मतदान करें। हम संथाल परगना की सभी सीटें भारी मतों के अंतर से जीतने जा रहे हैं। भाजपा खत्म होने जा रही है। आप (भाजपा) बांग्लादेश से घुसपैठ का मुद्दा लेकर आए। आप गुजरात, मध्य प्रदेश, असम से आए हैं लेकिन यहां के लोग बांग्ला बोलते हैं। तो क्या इसका मतलब यह है कि हम बांग्लादेशी हैं। आदिवासी भी बंगाली बोलते हैं। मुस्लिम भी बंगाली बोलते हैं। दलित भी बंगाली बोलते हैं। क्या यह हमें बांग्लादेशी बनाता है? आपने बंगाली समुदाय को अपशब्द कहे, लोगों ने इसे खारिज कर दिया। झारखंड की सीमा बांग्लादेश से नहीं लगती।
दुमका विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोरेन और जरमुंडी विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झामुमो ने दुमका से बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने जरमुंडी से बादल पत्रलेख को अपना प्रत्याशी बनाया है।
पोड़ैयाहाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 50.74%
गोड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 50.22%
महागामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 49.86%
दुमका में 47.35 प्रतिशत
जामा में 51.34 प्रतिशत
जारमुंडी में 49.42 प्रतिशत
शिकारीपाड़ा में 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जिले का नाम मतदान प्रतिशत
बोकारो 42.52
देवघर 49.83
धनबाद 43.16
दुमका 50.28
गिरीडीह 48.01
गोड्डा 50.27
हजारीबाग 48.62
जामताड़ा 52.21
पाकुड़ 53.83
रामगढ़ 51.26
रांची 52.10
साहेबगंज 47,51
झारखंड में दोपहर एक बजे तक 47.92 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान पाकुड़ में 53.83 फीसदी और सबसे कम धनबाद में 43.16 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






