झारखंड की 43 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी मतदान
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।

रांची (आरएनआई) जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, 'हमने मतदान कर दिया है। लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। जनता पिछले पांच सालों में JMM-कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेगी। यहां की खदानें बंद हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन की समस्या है, जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम इन खदानों को खोलने का प्रयास करेंगे।
गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा, "मेरी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों से बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, 'कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी। एनडीए गठबंधन की ही विजय होगी इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है... मतदान सभी का अधिकार है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने मतदान किया। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व सांसद और महापौर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है।
झारखंड में बुधवार सुबह 11 बजे तक 43 विधानसभा सीटों पर 29.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






