झरौखर एवं जितना ओपी को मिला पूर्ण थाना का दर्जा घोड़ासहन से हुआ अलग

Jul 1, 2024 - 16:53
Jul 1, 2024 - 16:55
 0  5.6k
झरौखर एवं जितना ओपी को मिला पूर्ण थाना का दर्जा घोड़ासहन से हुआ अलग

घोड़ासहन (आरएनआई) गृह विभाग के आदेश पर घोड़ासहन प्रखंड के झरौखर ओपी  एवं बनकटवा प्रखण्ड के जीतना ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा दिया गया है। थाना का दर्जा मिलने पर सोमवार को ओपी को थाना का दर्जा मिलने पर स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधियों ने काफी खुश देखी गयी।  सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार सहित थाना क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों थानो का विधिवत उद्घटान किया गया। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना का दर्जा मिलने के बाद यहाँ पुलिस बलों की संख्या के साथ ही बेहतर सुविधा भी बहाल हो जाएगी। अब प्राथमिक दर्ज करने के लिए दूसरे थाने के अधिकारी पर आश्रित नहीं रहना होगा। प्रयाप्त संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी रहेगी। मौके पर झरौखर थानाध्यक्ष शिवनाथ माँझी,पुअनि अभय सिंह,जितना थानाध्यक्ष अमित कुमार,विशुनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज जयसवाल, उदय जयसवाल,सरपंच दिनेश कुशवाह, सबुनन्दन कुशवाहा,मनोज यादव,मुन्ना जयसवाल,बच्चा यादव,संजय जयसवाल, सहित अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल रहे। 
कहा की नजदीक में थाना होने की वजह से लोग अपनी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द करवा सकेंगे। साथ ही गांव में थाना होने की वजह से पुलिस और जनता के बीच एक नजदीकी रिश्ता भी कायम हो सकेगा। थाना खुलने की वजह से यहां आस-पास के लोगों को काफी सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा की इस इलाके का मसौढ़ी थाना यहां से 15 -16 किलोमीटर दूरी पर है। जिसकी वजह से लोगों को अपनी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। वहीं नजदीक में थाना होने की वजह से लोग अपनी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द करवा सकेंगे,जिससे अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण लग सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow