जॉन लैंडाउ के निधन पर 'टाइटैनिक' के 'जैक' और 'रोज' ने जताया शोक, निर्माता को दी श्रद्धांजलि
निर्माता जॉन लैंडो के निधन के बाद पूरा हॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। कई दिग्गज हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार (7 जुलाई) को टाइटैनिक के कलाकारों ने भी उन्हें याद किया।

लॉस एंजिल्स (आरएनआई) निर्माता जॉन लैंडो के निधन के बाद पूरा हॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। कई दिग्गज हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार (7 जुलाई) को टाइटैनिक के कलाकारों ने भी उन्हें याद किया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उन्हें याद करते हुए एक बयान जारी किया।
उन्होंने कहा, "जॉन एक दयालु, बुद्धिमान और सबसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति थे, जो किसी भी व्यक्ति या चीज पर सकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश में रहते थे। उनकी विरासत और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। आपकी बहुत याद आएगी।"
लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा टाइटैनिक और अवतार द वे ऑफ वॉटर की अभिनेत्री केट विंसलेट ने भी जॉन लैंडो से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, "जॉन लैंडौ सबसे दयालु और अच्छे इंसान थे। उनमें करुणा थी। जॉन असाधारण रचनात्मक लोगों की टीमों का समर्थन और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते थे।"
विंसलेट ने आगे कहा, "काम और घर के बीच परिवार के महत्व को समझना उनकी सबसे सबसे बड़ी ताकत थी। वह हमेशा मुस्कुराहट और कृतज्ञता से भरे रहते थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मुझे उनके लिए यह लिखना पड़ रहा है... यकीन नहीं हो रहा कि वह चले गए।"
केट विंसलेट के मुताबिक वह जॉन लैंडो को 20 साल की उम्र से जानती थीं। साल 1997 में आई टाइटैनिक के निर्माता लैंडो ही थी। इस फिल्म से केट को दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल हुई। फिल्म टाइटैनिक काफी समय तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसके बाद यह तमगा जॉन लैंडो की ही निर्मित फिल्म अवतार के पास चला गया। साल 2022 में आई जॉन लैंडो द्वारा निर्मित फिल्म अवतार- द वे ऑफ वॉटर में केट ने रोनल की भूमिका निभाई थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






