जैन मिलन की विश्व शांति मैराथन दौड़ संपन्न  विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर भगवान महावीर स्वामी को याद किया

Oct 2, 2024 - 23:26
Oct 2, 2024 - 23:26
 0  513
जैन मिलन की विश्व शांति मैराथन दौड़ संपन्न  विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर भगवान महावीर स्वामी को याद किया

गुना (आरएनआई) भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण वर्ष में विश्व शांति और मैत्री की भावना का संदेश देने के लिए राष्ट्रपिता पूज्य  मोहनदास करमचंद गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर 2 अक्टूबर को भारतीय जैन मिलन एवं जैन समाज के द्वारा समूचे देश में विश्व शांति मैराथन दौड़  का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में भारतीय जैन मिलन गुना द्वारा विश्व शांति मैराथन दौड़  का आयोजन गुना में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, आर एस एस क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल,  विकास जैन, जैन समाज के उपाध्यक्षगण राजेंद्र जैन पाटई, राजीव जैन रस्सी तथा भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर विजय कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को शुरू कराया। विश्व शांति मैराथन दौड़ लक्ष्मीगंज से गुरुद्वारा होते हुए ए. बी. रोड, हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीगंज में आकर पूर्ण हुई। इस दौड में 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 15 वर्ष से अधिकतम 65 वर्ष तक के प्रतिभागी दौडे। 

प्रथम स्थान पर आये राहुल प्रजापति को पुरस्कार स्वरूप 3100 रुपए एवं ट्रेक सूट, द्वितीय स्थान पर आये बलवीर जाटव को पुरस्कार में  ₹2100 एवं ट्रेक सूट तथा तृतीय स्थान पर आये सेविन्द्र यादव को पुरस्कार स्वरूप ₹1100 एवं ट्रेक सूट दिये गये। 
 सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन देने के लिए पांच ड्रा निकाले गए।  विकास टांटिया, विवेक टांटिया, सौमित्र जैन, कन्हैयाराम एवं श्री किरार सभी को पुरस्कार में ट्रेक सूट दिया गया ।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक पन्नालाल शाक्य ने विश्व शांति की कामना करते हुए नगर शांति की भी कामना की। भाजपा ने भगवान महावीर स्वामी के संदेश को विश्व में स्थापित करने पर अपने विचार प्रकट किये और कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भारत को विश्व गुरु की परिकल्पना को पूर्ण  कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री क्षमा वाणी जैसे कार्यक्रम आयोजित कर विश्व शांति की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। अशोक अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आज के परिप्रेक्ष्य में विश्व शांति के लिए प्रासंगिक बताया। उनके विचार शांति उत्थान एवं विकास के लिए प्रेरणा स्वरूप हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर विजय कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैराथन जैसे कार्यक्रम विश्व शांति के लिए सारे देश में एक साथ एक ही तारीख को भारतीय जैन मिलन द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में गुना में विश्व शांति मैराथन का आयोजन किया गया है। भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजी पी.के जैन, इंजी अक्षय जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार जैन एडवोकेट, शाखा अध्यक्ष डॉ. व्ही. के. जैन, शाखा सचिव प्रमोद चौधरी, कोषाध्यक्ष चंद्रेश जैन के अथक प्रयास से यह आयोजन सफलता पूर्वक संभव हो सका है।


शाखा सचिव अतिवीर प्रमोद जैन चौधरी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में नगर जैन मिलन, महिला जैन मिलन गुना, महिला जैन मिलन कैंट, महिला जैन मिलन आरोही गुना के सभी सदस्यगण एवं जैन मिलन के सदस्यगण डॉक्टर राजेश दिवाकर, डॉ एम. के. जैन, डॉक्टर एस.पी जैन, चंद्रेश शैलेश मोदी, प्रफुल्ल जैन, संतोष जैन भारिल्ल, उम्मेदमल गोलेछा, धर्मेश जैन एडवोकेट, इंजी मुकेश जैन, महेश जैन शिक्षक, जिनेंद्र जैन झांझरी, प्रदीप जी गांधी,  मुकेश जैन एडवोकेट का विशेष सहयोग रहा

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow