जीव दया सप्ताह: दिगंबर जैन महा समिति महिला संभाग ने पांचवें दिन निशक्त और वृद्ध जनों के बीच जाकर बिताया समय और वृद्धाश्रम में कराया भोजन

गुना (आरएनआई) श्री दिगंबर जैन महा समिति महिला संभाग जीव दया सप्ताह बना रही है और जीव दया सप्ताह की पांचवें दिन आज वृद्ध आश्रम पहुंचकर श्री दिगंबर जैन महासमिति की महिला संभाग की सदस्याओं ने वृद्धो और निशक्तजनों के साथ समय बिताया उनसे बातचीत की और उन्हें भोजन कराया।
यह जानकारी देते हुए महा समिति महिला संभाग गुना की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि बज ने बताया कि आज इस जीव दया सप्ताह के पांचवें दिन करुणा दान के तहत समिति की लगभग 40 से अधिक महिलाएं गुना पुलिस लाइन स्थित वृद्धाश्रम पहुंची।
जहां उन्होंने वृद्ध जनों के साथ समय बिताया उनके हाल-चाल जाने ओर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। समिति सदस्यो ने उन्हें अपने हाथों से स्वादिष्ट भोजन कराया और फल वितरित किए। इस मौके पर वृद्ध जनों ने सभी सदस्यों को खूब-खूब आशीर्वाद दिया और उनके इस कार्य की सराहना की इस।
मौके पर रश्मि बज, बबिता जैन, करुणा जैन, सुषमा जैन, सुनीता जैन, नीता जैन आदि महिला सदस्याएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महासमिति महिला साथ हम फाउंडेशन की निरमा शर्मा, संगीता गर्ग, संगीता कोरकू, रेखा श्रीवास्तव, हेमा क्षत्रिय आदि सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निशक्त जनों को भोजन कराया और फल वितरण किये।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






