जी एफ़ कॉलेज,शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

शाहजहांपुर (आरएनआई) जी एफ़ कॉलेज,शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक ने ध्वजारोहण कर व सभी को संविधान की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने समस्त कॉलेज परिवार को 75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व का अपना अलग महत्व होता है और गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है,जिसे प्राप्त करने के लिए हमारे देश के महापुरुषों ने बहुत कुर्बानी दी हैं,आज जरूरत हमें उनको सुरक्षित और सजोए रखने की है। उन्होंने कॉलेज की पूरे साल की उपलब्धियां बताते हुए उनसे संबंधित सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ फ़ैयाज़ अहमद ने 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़ा।हिंदी विभाग के डॉ मोहम्मद साजिद खान ने संविधान की प्रस्तावना के शब्दों की व्याख्या कर समझाने का प्रयास किया।रसायन विज्ञान विभाग की डॉ कहकशां बेग़म ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से 1947 में आज़ादी प्राप्त होने व संविधान लागू होने तक के भारतीय संघर्ष को प्रस्तुत किया।अंग्रेजी विभाग के डॉ रिफाकत हुसैन ने कहा कि हमारा संविधान न्याय,स्वतंत्रता, गरिमा,लोकतंत्र, समता और बंधुता को भी व्यक्ति के संदर्भ में परिभाषित करता है।जंतु विज्ञान विभाग की डॉ सौम्या शर्मा ने भारत के लोकतंत्र, स्वाभिमान और भारत की विविधता में एकता पर अपने विचार रखे।
छात्र-छात्राओं में वैभव त्रिपाठी, सिद्धार्थ, ऐनुलहुदा और काजल आदि ने अपने विचार प्रकट किए एवं अरशद खान, अवनीश कुमार, नीलेश कुमार और शाज़िया खान ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।प्राचार्य द्वारा विश्वविद्यालय टॉपर्स व उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए,जिनमें मैथमैटिक्स विभाग की निधि मिश्रा, अर्थशास्त्र विभाग की महविश, बायोटेक्नोलॉजी की हुमा और कविता लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ मंसूर अहमद सिद्दीकी ने किया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






