जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मण्डी में धान क्रय केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण
किसानों से संपर्क कर धान क्रय बढ़ाया जायेः जिलाधिकारी, कम क्रय करने वाले कन्द्रो को किया जायेगा ड्रॉपः जिलाधिकारी।

शाहजहाँपुर, (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मण्डी स्थित धान क्रय केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीसीएफ,पीएसयू, यूपीएसएस आदि क्रय केन्द्रो पर पहुंच कर धान खरीद की जानकारी ली तथा विक्रय करने आए किसानों के धान की नमी मापक यंत्र से नमी भी चेक करवायी। उन्होने केन्द्र प्रभारियों से ई-पॉप मशीन भी चलवाकर देखी। जिलाधिकारी ने अब तक धान खरीद शुरू न करने के संबंध में भी केन्द्र प्रभारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होने विभिन्न पंजिकाओं के निरीक्षण के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पीने योग्य पानी तथा बैनर इत्यादि की उपलब्धता को भी चेक किया। जिलाधिकारी ने स्वयं वजन मशीन पर खड़े होकर मशीन को चेक किया, जो कि सही पाई गई। इस दौरान क्रय केन्द्रो पर मौजूद किसानों से जिलाधिकारी ने वार्ता की तथा उन्हे किसी प्रकार की समस्या तो नही यह भी जाना।
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये कि गत वर्ष की धान खरीद का डाटा संकलित कर सम्बन्धित कृषकों से वार्ता करें तथा उन्हे धान क्रय केन्द्र के माध्यम से धान विक्रय हेतु प्रेरित करें। धान विक्रय हेतु आने वाले कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। उन्होने मण्डी में अपना धान विक्रय करने आये किसानों से फीड बैक भी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि किसानों से संपर्क करने के उपरान्त संपर्क रजिस्टर मेंटेन करायें। क्रय केन्द्रो पर पर्याप्त संख्या में डस्टर, नमी मापक यन्त्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि किसानों को क्रय केन्द्रो तक धान लाने में कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि धान लाने वाले किसानों के वाहनों को क्रय केद्र तक पहुंचाने के मार्गाे को खाली रखा जाये। व्यवस्थित रूप से वाहनों को खड़ा कराने तथा मण्डी के भीतर मार्गाे को संचालित रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश भी मण्डी सचिव को दिये। उन्होने मण्डी में धान खरीद का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किये जाने हेतु मण्डी सचिव को कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने हेतु नियमित पर्यवेक्षण किये जाने हेतु भी डिप्टी आरएमओं को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ श्री राकेश मोहन पाण्डेय, मण्डी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






