जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता वैन को किया रवाना

Oct 2, 2024 - 15:48
Oct 2, 2024 - 15:48
 0  324
जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता वैन को किया रवाना

हरदोई ( आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के उदघाटन अवसर पर एक प्रचार वैन व कई ई रिक्शा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाएं। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पीकर ड्राइविंग न करें। वाहन चलाते समय स्टंट न करें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमा र त्रिवेदी, एआरटीओ संजीव कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)