जिलाधिकारी ने लिया सामूहिक विवाह पंडाल का जायजा

Dec 13, 2024 - 18:25
Dec 13, 2024 - 18:25
 0  324
जिलाधिकारी ने लिया सामूहिक विवाह पंडाल का जायजा

हरदोई ( आरएनआई)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीएसएन में 14 दिसंबर को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंडप की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने खाने के पंडाल की व्यवस्थाएं देखी तथा निर्देश दिए कि खाने की व्यवस्था विकास खण्ड वार करायी जाये। एक कक्ष में ब्यूटीपार्लर की व्यवस्था की जाये। पंडाल में पॉकेटवार अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाये। उन्होंने उपहारों की गुणवत्ता देखी। उपहारों को मानक अनुरूप पाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)