जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण तेजी से किया जाये। म्यूटेशन के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। वरासत से सम्बंधित वादों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाये। पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। धारा 34 के वादों को तेजी से निस्तारित किया जाये। वादों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाये। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






