जिलाधिकारी ने की यूपी दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में यूपी दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जनपद के विकास से सम्बंधित योजनाओं की वीडियो दिखाई जाये। कल्याणकारी योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाये। नये उद्यमियों को सम्मानित किया जाये। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएं। प्रतीकात्मक रूप से कुछ लोगों को घरौनी वितरण कराया जाये। टूल किट व आयुष्मान कार्ड का वितरण कराया जाये। 2 आँगनबाड़ी केंद्रों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस दी जाये। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित नंदिनी योजना व कृषि विभाग की पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किया जाये। व्यक्तिगत शौचालय के कुछ महिला लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाये। महिला स्वयं सहायता समूहों की कुछ महिलाओं को बुलाया जाये। आमंत्रित दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये जाएं। कन्या सुमंगला व बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया जाये। फसल बीमा योजना योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रत्र वितरित किया जाये। कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई तत्काल करायी जाये। लाभार्थियों को ससमय सूचित कर दिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






