जिलाधिकारी ने की आम निर्यात के सम्बन्ध में बैठक

Mar 19, 2025 - 19:00
Mar 19, 2025 - 19:01
 0  54
जिलाधिकारी ने की आम निर्यात के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आम निर्यात के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आम निर्यात को प्रोत्साहित किया जाये। विपणन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये। एफपीओ को भी विपणन का हिस्सा बनाया जाये। आम के विपणन के लिए नये एफपीओ को प्रोत्साहित किया जाये। ग्रेडिंग व पैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने आम उत्पादकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्र ने आम उत्पादकों को कीटों व प्रतिकूल मौसम से बचाव के उपायों की जानकारी दी।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)