जिलाधिकारी ने की अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक

Aug 30, 2024 - 20:21
Aug 30, 2024 - 20:21
 0  567
जिलाधिकारी ने की अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक

हरदोई ( आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिशाषी अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय निस्तारण कराया जाये। निस्तारण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। अधिशाषी अधिकारी कुरसठ को टेंडर प्रक्रिया में नियमों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगायी। खरीदारी जेम पोर्टल से की जाये। नगर क्षेत्रों में नियमित सफाई करायी जाये। सभी अधिशाषी अधिकारी अपने कार्यस्थल पर ही रहें तथा अवकाश पर जाने की सूचना जिले पर अवश्य भेजें। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षा जोशी व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)