जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण

Jan 28, 2025 - 12:00
Jan 28, 2025 - 12:01
 0  1k
जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ वेयर हाउस को देखा। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के जिम्मेदारों को कार्यालय में साफ सफाई के निर्देश दिए। निर्वाचन कार्यालय के परिसर में बड़ी संख्या में बाईक खड़ी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए वाहनों को तत्काल वहाँ से हटाकर पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)