जिलाधिकारी ने किया प्रस्थान एवं संग्रह स्थलों का निरीक्षण

May 11, 2024 - 19:46
May 11, 2024 - 19:48
 0  567
जिलाधिकारी ने किया प्रस्थान एवं संग्रह स्थलों का निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज मतदान पार्टी रवानगी स्थल आईटीआई व सीएसएन कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण टेबल के ऊपर तिरपाल लगाया जाये। वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कराया जाये। पेयज़ल की उचित व्यवस्था की जाये। रिजर्व कार्मिकों को अलग कक्ष में बैठने की व्यवस्था की जाये। कक्ष में एक टीवी लगायी जाये। मेडिकल कैम्प लगवाया जाये। बैरिकेटिंग व्यवस्थित तरीके से लगवाई जाये। अगर व्यवस्था में कोई कमी रह गयी हो तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाये। कार्मिकों की सुविधा के लिए बैनर लगवाए जाएं। आईटीआई व सीएसएन के उपरांत जिलाधिकारी ने ईवीएम संग्रह स्थल मंडी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परिसर में सफाई करा ली जाये। प्रकाश का उचित प्रबंध किया जाये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)