जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि कार्यालय का किया निरीक्षण

Feb 12, 2024 - 20:12
Feb 12, 2024 - 20:12
 0  540
जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि कार्यालय का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी  उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटालों पर जा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा उससे सम्बन्धित रजिस्टरों को देखा। कार्यालय में साफ-सफाई ठीक ना पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी की कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी पटलों पर कर्मचारी उपस्थित मिलें। योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का रख-रखाव भी ठीक पाया गया। कार्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी की कड़ी फटकार लगाते हुये प्रतिदिन सही ढंग से सफाई करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक श्री धिरेन्द्र कुमार सिंह को निर्देश दिये कि सम्बन्धित योजनाओं का फ्लेकस कार्यालय के बहार प्रदर्शित किया जाये जिससे कि आने वाले लोगो कृषि सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होने निर्देश दिये कि कृषि सम्बन्धित योजनाओं को लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)